बिहार के कटिहार जिले के विभिन्न इलाकों से मंगलवार को करीब एक लाख रुपये
के जाली नोट बरामद किए हैं. इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया
गया है.
कटिहार के पुलिस अधीक्षक किम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं.
इसमें 1000-1000 के 50 तथा 500-500 के एक सौ नोट
थे. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चेन्नई निवासी यासीर रहमान के अलावा प्रदीप मंडल, मोहम्मद इस्लाम और अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है तथा कई और स्थानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस को इस गिरोह के तार देश के कई अन्य राज्यों सहित नेपाल से भी जुड़े होने की आशंका है.