ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किसान होंगे खुशहाल तो देश भी होगा खुशहाल - गोपाल

हमारे क्षेत्र एवं राज्य के किसान जब खुशहाल होंगे तभी हमारा देश खुशहाल हो सकेगा। बिहार राज्य में खेती की दिशा में विकास करने के लिये हमारे मुख्य्मंत्री ने एक रोड मेप बनाया है। जिससे किसानों के खेतों तक सडक और बिजली पहुंचेगी, कल कारखाने खुलेंगे। जिसका सीधा लाभ हमारे किसान भाईयों को मिलेगा। ये जानकारी क्षेत्रीय विधायक सह विधान सभा के सचेतक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने मंगलवार को
नवगछिया प्रखंड में आयोजित रबी महोत्सव के प्रथम चरण के उद्घाटन के मौके पर कही। जिसका उद्घाटन उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां मौके पर विधायक प्रतिनिधि पारसनाथ साहु, मुन्ना जयसवाल और दिलिप मंडल के अलावा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी योगेन्द्र महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र रजक, कृषि वैज्ञानिक अरुन कुमार झा, मुनेश्वर प्रसाद, डा० मणिशंकर जी, शाहकुंड के किसान श्री मृगेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड के प्रगतिशील किसान मो० इरफान, विषय वस्तु विशेषज्ञ पंकज कुमार, शिवेश कुमार, रितेश कुमार रमण एवं सभी किसान सलाहकार सहित काफी किसान मौजुद देखे गये।
मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने पंक्ति में शक्ति की महत्ता को समझाया। साथ ही यह भी बताया कि जयादा बीज एक जगह लगाने से फसल ज्यादा नहीं हो कर कम ही हो जाती है। जिससे किसानों को लाभ की बजाय हानि होती है। इसके अलावा जैविक खाद की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।