मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भागलपुर की सभा में पानी की बोतल, कलम, कैमरा, मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सात अक्टूबर को है। सीमावर्ती मुख्य मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा जहां वाहनों की सघन जांच की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को अधिकार यात्रा से पूर्व विधि व्यवस्था की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। डीएम ने कहा कि
यह यात्रा पूर्ण रूप से विशेष राजनीतिक दल का कार्यक्रम है। इसलिए इसमें प्रशासनिक सहभागिता मुख्यमंत्री की सुरक्षा एवं सामान्य विधि व्यवस्था तक ही सीमित रहेगी। डीएम ने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम स्थल से संबंधित गुणवत्ता प्रमाण पत्र देने को कहा गया है। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि सैंडिस कम्पाउंड में कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नौलखा द्वार एवं कचहरी चौक द्वार से ही अनुमति दी जाएगी। सात अक्टूबर को प्रात: सैंडिस कम्पाउंड में टहलने वाले लोगों से सुरक्षा कारणों से वहां नहीं आने की अपील की गई है। भागलपुर में पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार और नगर पुलिस उपाधीक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक केएस अनुपम, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी थे।