रविवार
को रेवती नक्षत्र और 'रवियोग' का संयोग है। यह खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ
संयोग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस संयोग में की गई वस्तुएं शुभ
फलदायक और श्रेष्ठ होती है। इसके अलावा सोमवार को शरद पूर्णिमा के दिन भी
नई वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी गई है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इन दिन
चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ अमृत वर्षा करता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कोई भी नया काम
शुरू किया जाए तो वह पूर्णता को प्राप्त होता है। इन दिन खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक चलती हैं। मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। कुछ लोग रात में खीर और चिपड़ा बनाकर रात को धवल चांदनी में रखते हैं और अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
नवगछिया के प्रमुख ज्योतिषाचार्य पं. शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, धान्य पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएं, स्टेशनरी, व्यापारिक वस्तुएं और वाहन खरीदने से लाभ होता है, क्योंकि अमृत वर्षा के दिन किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से वस्तु अधिक समय तक चलती है।
लाभ-अमृत बेला में खरीदारी के शुभ योग
आज श्रेष्ठ मुहूर्त
सुबह 9:42 से दोपहर 12:23 तक लाभ अमृत बेला में खरीदारी करना शुभ होगा।
कल खरीदारी के शुभ मुहूर्त
दोपहर 12:32 से 12:56 तक अभिजीत मुहूर्त तथा दोपहर 3:38 से शाम 5:55तक भी खरीदारी की जा सकती है।
पीपल के पत्ते की पूजा कर उसे तिजोरी में रखें
शरद पूर्णिमा के दिन लाभ के चौघडिय़ा में पीपल के पत्ते की पूजा करके उसे मंदिर और तिजोरी में रखने से घर में सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है।
किस वस्तु की कब करें खरीदारी
शरद पूर्णिमा के दिन सोमवार को सुबह 9 से 10:30 बजे तक शुभ चौघडिय़ा में चांदी, कपड़ों और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक चल के चौघडिय़ा में दुकान का मुहूर्त और कोई नई मशीन चलाने की शुरुआत कर सकते हैं। अपराह्न 3 से 4:30 तक लाभ के चौघडिय़ा में मकान का मुहूर्त, शादी के लिए ज्वैलरी और कपड़ों की खरीदारी करना शुभ है।