कहलगांव- भागलपुर के बीच गेरुआ नदी पर बने पुल का संपर्क पथ बुधवार को ध्वस्त हो गया। इससे एनएच 80 पर यातायात बाधित हो गया। पुल के दोनों छोरों पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। संपर्क पथ की विंग वॉल (मध्य की आधार दीवार) पांच फीट की दूरी तक धंस रही है। संपर्क पथ की सुरक्षा के लिए विंग वॉल के दोनों ओर की ढलान तक नीचे जाने वाली बोल्डर की रिटेनिंग वॉल भी दो टुकड़ों में बंट गई है। पुल का पाया भी अंदर से कट रहा है। आवागमन बहाल
करने के लिए ध्वस्त संपर्क पथ को फ्लाई ऐश की बोरियां डालकर भरा जा रहा है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है, एनएच के अभियंता मौके पर मौजूद नहीं हैं। संपर्क पथ ध्वस्त होने से बीएसएनएल की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दूरसंचार सेवा भी ठप है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने विधानसभा परिसर में ही पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव से इस बाबत भेंट की। उन्होंने यादव से पुल की सुरक्षा के लिए त्वरित उपाय करने का आग्रह किया।
इस बीच स्थानीय निवासियों संजय सिंह व टुन्ना सिंह ने कहा, खाई बोल्डर से भरनी होगी। तभी यातायात बहाल होगा। फ्लाई ऐश की बोरियां वाहनों का दबाव नहीं झेल सकतीं। इन्हें डालकर वाहन गुजारने से स्थिति और बदतर हो जाएगी। फिलहाल पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पुल की सुरक्षा के लिए शाम को पुलिस तैनाती कर दी गई। यद्यपि छोटे वाहनों का आवागमन जारी है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने एनएच के कार्यपालक अभियंता से कई बार मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया। मगर, बात नहीं हो सकी। जिलाधिकारी भी पल-पल पुल की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।