नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत बिहपुर प्रखंड के डाक बंगला परिसर
में बुधवार को जदयू के बिहपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री प्रशांत कुमार शाही ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यरुप से बिहार विधानसभा में पार्टी के सचेतक सह गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को मुख्य बताया ।
में बुधवार को जदयू के बिहपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री प्रशांत कुमार शाही ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यरुप से बिहार विधानसभा में पार्टी के सचेतक सह गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को मुख्य बताया । इन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सूबे को विशेष राज्य का दर्जा देने की राह में रोड़े अटका रही है। इसके विरोध में चार नवम्बर को पटना में पार्टी की होने वाली अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। जहां कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी केन्द्र सरकार को बताएगी कि विशेष राज्य का दर्जा हमारी मांग नहीं बल्कि हमारे राज्य का अधिकार है। सचेतक श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि केन्द्र सरकार हमारे इस मांग का अधिकार को मानने के लिए विवश हो जाएगी।
जदयू नेता मु. शमीम उर्फ मुन्ना ने मांग किया कि नवगछिया को पूर्ण जिला एवं बिहपुर को अनुमंडल का दर्जा शीघ्र दिया जाए। राजनीति प्रसाद तांती ने मंत्री को बताया कि प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्राचार्य वरूण कुमार राय ने शिक्षा मंत्री को कॉलेज एवं शिक्षण कार्य के जरूरी चार सूत्री मांगों का आवेदन सौंपा । वहीं सिपाही के पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की और धरना दिया। वही कुछ लोगों ने बीते दिनों बिहपुर प्रखंड में हुए शिक्षक नियोजन में घोर अनियमितता होने की बात कहते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हुए आवेदन सौपा। इधर सम्मेलन में विमल देव राय, सुदामा साह, कामदेव सिंह, जिप अरूण कुमार सिंह, पंसस राम के अलावा संगठन प्रभारी चन्द्रभूषण राय, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, राजकिशोर चौधरी आदि मौजूद थे।