ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विरासत पत्रिका के नवम अंक का लोकार्पण

भागलपुर के श्याम सुंदर प्रसाद स्मृति न्यास द्वारा रविवार को श्याम कुंज द्वारिकापूरी कॉलोनी में सम्मान समारोह एवं विरासत पत्रिका के नवम अंक का लोकार्पण डॉ. आरडी शर्मा, सेंट जोसेफ के प्राचार्य फादर वर्गीस एवं शाह हसन मानी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इसके बाद समारोह में चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एसपी सिंह, डॉ. विभू कुमार राय, बैजल माइकल क्वाड्रेस, चांद बहन, शरिक बद्र, सत्यम आनंद, अनुपम श्रेष्ठ, भूमि गायेनका, हर्षित खेतान तथा विरासत पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य, विनोद कुमार चौधरी, डॉ. पवन कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र गुप्ता, गिरिधर कुमार चौधरी, अरुणजय कुमार राय, विजय शंकर सिंह एवं चिन्मय मित्रा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र गुप्त कर रहे थे। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरडी शर्मा कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता मदन कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर गिरधारी प्रसाद, डॉ. फारुक अली, मुकुटधारी अग्रवाल, मनन, अनुराग, राम गोपाल एवं लालू शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।