ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हाजत से हुआ चंदन फरार तो पत्नी, पिता व भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार



नोयडा के बबलू अपहरण मामले में गिरफ्तार चंदन शनिवार की देर रात को नवगछिया हाजत से फरार हो गया। जिससे चंदन के परिवार पर पुलिस का गुस्सा फूट पडा। चंदन की खोज से हताश पुलिस चंदन के घर पहुंचकर उसकी पत्नी, पिता व भाई को हिरासत में लेकर नवगछिया ले गई। इस संबंध में पूछने से पुलिस ने किसी भी जानकारी से इंकार किया है।


वहीं सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस गिरफ्तार चंदन के साथ मृत व्यवसाई -पुत्र बब्लू की लाश तलाशने के लिए नवगछिया पहुंची थी। रविवार को अभियाघाट पर जहाज व जाल के सहारे चंदन के सहयोग से लाश खोजने की योजना तैयार की गई थी। इसी बीच चंदन हाजत से फरार हो गया। चंदन को गिरफ्तार करने के लिए नवगछिया पुलिस जिला के कप्तान आनंद कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया गया जो फरार चंदन के पिता भोपाली साह, पत्‍‌नी शीला देवी व एक भाई उठाकर ले गई है। फरार चंदन के विषय में इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को रविवार की देर शाम पीआर बोन्ड पर छोड दिया गया।


वहीं सूत्र बताते हैं कि रंगरा, गोपालपुर, नवगछिया थाना की संयुक्त टीम चंदन के घर गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालंदी नगर, पकरा, श्रीपुर, कालूचक आदि स्थानों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा भी कई जगहों पर छापामारी जारी है। पुलिस हाजत से फरार चंदन के अनुसार 27 अगस्त को नोएडा के व्यवसाई पुत्र बबलू की हत्या वह और जितेन्द्र ने करके लाश को गंगा में डाल में दिया है। इसी आधार पर नोएडा पुलिस चंदन को रिमांड लेकर लाश खोजने नोएडा से आई थी।