ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सुहागन टूभा देवी को मिल रहा विधवा पेंशन

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के सतियारा गांव के एक महिला टुभा देवी को तीन साल पहले से इन्दिरा गांधी विधवा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। यह मामला पंचायत मे तब उजागर हुआ जब वह पेंशन के लिए कराये जा रहे फोटोग्राफी के लिए पंचायत भवन पहुंची। इस महिला ने विधवा होने के बाद पुनर्विवाह की। इसके बाद भी उसे विधवा पेंशन मिल रही है। पेंशन बुक में पूर्व पति का नाम है। जानकारी के मुताबिक सतियारा गांव की महिला


मौके पर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि टुभा देवी के पति नेपाली मण्डल कि मौत हो गई। इसके बाद उसका गांव के ही अजोधी मण्डल के साथ पुनर्विवाह हुआ। इसके बावजूद विधवा पेंशन उसे मिल रहा है। खाता में अभी भी पूर्व पति स्व० नेपाली मण्डल का नाम है। विदित है कि फोटो ग्राफी के दौरान नगरपारा दक्षिण पंचायत में दो नाम से एक ही व्यक्ति के द्वारा वृद्धापेंशन का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया था जिस पर मुखिया और सचिव ने जांच की बात कही है। इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराने पर विचार किया जाएगा।