ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारवाड़ी सम्मेलन के नगर अध्यक्ष बने ईश्वर प्रसाद

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की भागलपुर नगर शाखा अध्यक्ष पद पर ईश्वर प्रसाद झुनझुनवाला का रास्ता उस समय साफ हो गया जब अध्यक्ष पद के लिए ताबड़तोड़ अभियान चला रहे श्याम सुंदर गौड़ ने जैसे ही रविवार की शाम पांच बजे अपने नामांकन वापस लेने की घोषणा की, पूरी तस्वीर साफ हो गई। जबकि शनिवार तक मतदान होने की संभावना थी। इसकी विधिवत घोषणा चुनाव प्रभारी गोपाल राम चौधरी ने की।

चुनाव की सारी प्रक्रिया सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कौशिक, प्रभारी बनवारी लाल खेतान की देखरेख में संपन्न हुई। कोतवाली चौक स्थित पोद्दार भवन में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा का आम चुनाव नगर अध्यक्ष देवकीनंदन झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा के मुख्य अतिथि मेयर दीपक कुमार भुवानिया थे। सभा में मौजूद चैंबर अध्यक्ष रामगोपाल पोद्दार व महासचिव जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू ने आम सभा के कार्यकलाप और विषयों पर चर्चा नहीं होने पर अपना विरोध जताया। आम सभा में कुंज बिहारी झुनझुनवाला, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, श्रवण शर्मा गौड़, किशन भालौटिया, श्याम सुंदर खेतान, श्रवण बाजौरिया, गिरधारी लाल अग्रवाल समेत दर्जनों सदस्य मौजूद the