नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत खरीक प्रखंड के खैरपुर में रविवार की सुबह एक युवक की मौत गंगा में डूबने से हो गय़ी । जिसकी पहचान पंचायत के ही नरकटिया गांव के निवासी दशरथ सिंह के बीस वर्षीय पुत्र लक्ष्मी कुमार के रूप में हुई है। जिसे रविन्दर ठाकुर, मनोज कुमार, भैरव दास इत्यादि ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार वह रोजाना की तरह नदी पार चारा लाने जा रहा था। किनारे पर पैर फिसलने से डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर खरीक थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु नवगछिया भेजा। लक्ष्मी की मौत पर गांव में मातम का माहौल बन गया है।