भागलपुर स्थित मौसम विभाग ने रविवार को मूसलाधार बारिश होने का संकेत दिया है। इस माह में लगातार हो रही वर्षा से जहां किसान खुश हो रहे हैं वहीं शहरी क्षेत्र में जल जमाव एवं कीचड़ की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। किसान रोपनी की तैयारी कर रहे हैं।