ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आम्रपाली एक्सप्रेस में गोली बारी और लूट-पाट

कटिहार से अमृतसर जा रही 15707 अप आम्रपाली एक्सप्रेस की साधारण बोगी में रविवार की देर रात डेढ़ दर्जन अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। कटिहार से चढ़े से चढ़े बदमाशों ने ट्रेन के खुलते ही यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने दो यात्रियों से दो हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर एक अन्य यात्री को गोली मार कर घायल कर दिया। विरोध बढ़ता देख अपराधी काढ़ागोला रोड स्टेशन के समीप उतर कर फरार हो गए। सोमवार को कटिहार के रेल एसपी सुकन पासवान काढ़ागोला व बरारी थाना पहुंचे। उन्होंने घटना के संदर्भ में स्थानीय पुलिस व लोगों से पूछताछ की। लूटपाट के दौरान गोली लगने से घायल हुए प. बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना के बगरा निवासी सजीबुल रहमान ने नवगछिया जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में रहमान ने बताया कि ट्रेन रात 11.30 बजे कटिहार से खुली। वे ट्रेन में सवार थे। इसी बीच यात्री के रूप में दर्जन भर लोग आकर बैठ गए। थोड़ी देर बाद ही इन लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने सहयात्री सफीकुल रहमान से 1500 सौ व मु. यूनुस से 500 रुपये छीन लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की व पैर में गोली मार दी। काढ़ागोला स्टेशन से पहले गाड़ी धीमी होने पर वे सभी उतर कर भाग गए।