बिहार में 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का सरकारी खजाने से हुई लूट की सीबीआइ से जांच व राज्य सरकार की बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को लेकर आहूत राज्यव्यापी आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कई प्रखंड कार्यालय पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को प्रेषित मांगों का एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।