भागलपुर जिला के अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा ने सोमवार को अंचल अधिकारियों की बैठक कर भू-अभिलेखों को कंप्यूटरीकरण करने का निर्देश दिया है। सोमवार को एडीएम सीओ की बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आरटीपीसी, जनता दरबार, हाई कोर्ट के मामले, लोकायुक्त, मानवाधिकार के लंबित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने आपदा का प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगा है। दाखिल-खारिज, महादलित को भूमि आवंटन के मामले की भी समीक्षा की गई।