ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज आधी रात से सस्ता होगा पेट्रोल

चारों तरफ से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को गुरुवार को थोडी़ सी राहत मिली। तेल कंपनियों ने 2.46 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत कम करने का निर्णय लिया है। घटी हुई कीमतें गुरुवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। माना जा रहा कि इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट के बाद यह निर्णय लिया गया है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही पेट्रोल और सस्ता हो सकता है।सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार की शाम आम जनता को तोहफा दिया है। पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 2.46 रुपये कम कर दी गई। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 67.78 रुपये होगी। गौरतलब है कि पिछले महीने पेट्रोल के दाम में 7.54 रुपये प्रति लीटर की जबर्दस्त बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दो बार पेट्रोल के दाम कम किए गए हैं।गौरतलब है कि ऐसी चर्चा चल रही है कि तेल मंत्रालय सरकारी तेल कंपनियों पर इंटरनैशनल मार्केट के आधार पर रोजाना कीमत रिवाइज़ करने के लिए दबाव बना रहा है।