सभी को भेजा गया मायागंज
नवगछिया अनुमंडल के खरीक थाना अंतर्गत ध्रुवगंजके समीप ट्रक और टेम्पू की टक्कर में एक हिंदी दैनिक अखवार के एक पत्रकार सहित एक दर्जन घायल लोग घायल हो गए। जिसमें चार महिलायें भी शामिल हैं। यह टेम्पू खरीक से चौदह नंबर सड़क से भागलपुर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे खरीक से भागलपुर जाने के लिए खुला टेम्पू ध्रुवगंज के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ़्तार से आ रही एक ट्रक ने जोर की टक्कर दे मारी। जिससे टेम्पू पर आगे की ओर सवार हिन्दुस्तान के पत्रकार चन्दन चौधरी समेत टेम्पू के सारे यात्री बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इस सड़क दुर्घटना में सभी घायलों को खरीक पीएचसी में इलाज हेतु पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सबों को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।