ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दिन भर बिजली गुल रहने पर गर्मी ने भी दिखायी बेरहमी

नवगछिया शहर में मंगलवार को दिन भर बिजली गायब रही। इस दौरान दिन भर गर्मी ने भी अपनी बेरहमी दिखायी। लोगों के शारीर से पसीना लगातार बहता जा रहा था, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। घरों में भी महिलाए और छोटे छोटे बच्चे भी बार बार गर्दन ऊपर कर पंखों को निहारते देखे गए। उनकी चाहत थी कि शायद अब पंखे में जान आ जाय तो हमारे भी जान में जान आ जाए।
इस मामले में विद्युत् कर्मियों ने बताया कि नवगछिया ग्रीड में तैंतीस हजार पावर सप्लाई व्यवस्था में कुछ तकनीकी खराबी आने से यह परेशानी हुई है। जिसे ठीक किया जा रहा है। रात नौ बजे तक बिजली की आपूर्ती चालु होने की संभावना है।