नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म और माल गोदाम के बीच मंगलवार की सुबह रेल पटरी के किनारे एक महिला की मौत हो गयी। जिसकी पहचान सुलोचना देवी ( 50 वर्ष ) पति सजन कुमार चिरानिया , नवगछिया बाजार के रूप में की गयी। जो सुबह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में वह स्टेशन की और आ गयी।
जानकारों के अनुसार मृतका मधुमेह की रोगी थी। जिसे अचानक ट्रेन आती देख चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। गिरते ही माथे में गहरी चोट लग गयी। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सुबह लगभग पौने छह बजे की बतायी जाती है।