के सरकारी आवास के समीप देर रात लगभग साढ़े दास बजे एक विक्षिप्त महिला को देखा गया। जिसे देखते ही अधिकारी सकते में आ गए। इतनी देर रात में अकेली महिला के यहाँ होने का क्या मतलब है। मामले को पूरी तरह से संदेहास्पद मानते हुए एक अधिकारी ने दुसरे अधिकारी को जानकारी दी। दुसरे ने तीसरे को जानकारी दी। इसके बाद मामला नवगछिया पुलिस तक पहुंचा। जहां न्यायिक अधिकारियों ने इस मामले की तत्काल जांच करने के साथ साथ रात में रोजाना कम से कम दो बार गस्ती करने का आदेश भी दिया।न्यायिक अधिकारियों के इस मामले की संगीनता को देखते हुए देर रात नवगछिया पुलिस ने मामले की छानबीन की। नवगछिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि खोज बीन में उक्त महिला को पकड़ लिया गया है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। जो अपना नाम पुष्पा बताया