पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कृतज्ञ राष्ट्र ने सोमवार को
श्रद्धांजलि अर्पित किया। 21 साल पहले आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई)के आत्मघाती हमले में उनकी मौत हो गई थी। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां वीरभूमि में दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता के स्मारक पर जाकर फूल चढ़ाए। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी उनके साथ थे। दिल्ली के राज्यपाल तेजिंदर खन्ना, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, संसदीय कार्य मंत्री पी।के. बंसल और शहरी विकास मंत्री कमल नाथ ने भी राजीव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके राजीव के भाषण सुनाए गए
और बच्चों ने उनके स्मारक पर फूल चढ़ाये।
इससे पहले राजीव गांधी की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सह उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी आधुनिक भारत के जननायक थे। जिसने सपनों का भारत देखा था। जिन्होंने भारत में आधुनिकता लाने के लिए विज्ञान एवं तकनीकि शिक्षा पर जोर दिया था। जिसके विकास हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाये थे। जिसमें मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट, लेपटोप, सुरक्षा संयंत्र, वातावरण यंत्र एवं वैज्ञानिक संयंत्र उपलब्ध कराया था । जिसकी वजह से भारत आज विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में अग्रगण्य है। इस मौके पर अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने देश भर के सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से हिम्मत और साहस को बरकरार रखने की अपील की।