ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

उप्र में चिलिचलाती गर्मी ,पारा 44 के पार

उत्तर प्रदेश में तपिश और झुलसाने वाली गर्मी का सिलसिला शनिवार से ही जारी है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 44.6, रायबरेली का 43.0, वाराणसी का 42.9 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज होने की सभावना जताई गई है। चिलिचलाती गर्मी का आलम यह है कि सुबह से गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। दोपहर होते-होते लू का दौर चलना शुरू हो जा रहा है।