
थानाध्यक्ष को दिए कई निर्देश
नवगछिया एसपी जयंत कांत ने शुक्रवार की शाम नवगछिया थाना के कई मामलों की पड़ताल की और थाना का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में एसपी ने नवगछिया थानाध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस दौरान कई अधूरे मामलों में गिरफ्तारी, कई में विभिन्न प्रकार की कारवाई करने का आदेश भी दिया।
ख़ास कर नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर एसपी काफी गंभीर थे। जिन्होंने चुनाव में किसी भी प्रकार की संभावित गड़बड़ी के पहले निरोधात्मक कारवाई करने , सभी बूथों का निरीक्षण करने, संभावित प्रत्याशियों पर चल रहे विभिन्न मामलों की समीक्षा करने जैसे कई महत्वपूर्ण आदेश नवगछिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिया।