गंगा पार के दियारा क्षेत्र के
इस्माईलपुर प्रखंड में ग्रामीण जनता के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं को गति मिल रही है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि दियारा क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की विधवा, विकलांग व असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति एवं निरक्षित व्यक्तियों को एक माह हेतु मुक्त सहाय राशि वितरित की गयी है। जिसके तहत 2264 लाभार्थियों के बीच छह सौ रुपये की दर से तेरह लाख 58 हजार चार सौ रुपये वितरित किये गये है। वहीं डीजल अनुदान के तहत 324 किसानों के बीच 875 एकड़ के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये वितरित किये गये। अनुसूचित जाति के प्रथम वर्ग से दशम वर्ग तक के छात्रों के बीच दो लाख 91 हजार आठ सौ चालीस रुपये छात्रवृत्ति के रूप में वितरित किये गये है। वहीं पिछड़ी जाति के छात्रों के बीच तीन लाख 72 हजार चार सौ बीस रुपये वितरित किये जाने हैं। जो स्कूल खुलने पर संभव है। वहीं भागलपुर शिविर के दौरान 397 लोगों के वृद्धा पेंशन स्वीकृत किये गये।