ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दूरसंचार महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

भागलपुर प्रक्षेत्र के दूरसंचार महाप्रबंधक श्याम कुमार ने शनिवार को नवगछिया तथा नारायणपुर स्थित दूरसंचार केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अनुमंडल दूरसंचार पदाधिकारी अजय कुमार सिंह भी थे। इस दौरान महाप्रबंधक ने कई विभागीय निर्देश भी जारी किए। वहीं नारायणपुर दूरसंचार केन्द्र से जुड़े दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपनी पीड़ा भी दूरसंचार प्रबंधक से सुनाई। उपभोक्ताओ की शिकायत थी कि रकम जमा किये गए विपत्रों का समायोजन नहीं किया गया है। जो डाकघरों में जमा किया गया है। इसकी वजह से कई उपभोक्ताओं के यहां विभाग बकाया देखकर दूरसंचार संबंध विच्छेद कर रहा है या फिर पुन: रकम की मांग करता है। महाप्रबंधक ने इसमें सुधार की बात कही है।