ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जदयू की राजनीति गरमाई

नवगछिया जिला जदयू की राजनीति गरमाने लगी है। नवगछिया के जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जदयू जिलाध्यक्ष ने इस बाबत पार्टी से पिछले दिनों निष्कासित जदयू के राज्य परिषद सदस्य विमलदेव राय को आरोपित करते हुए पुलिस से कानून संगत कार्रवाई करने एवं जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष ने इस बाबत नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। देर रात तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। साथ ही जिलाध्यक्ष ने उक्त सूचना जदयू प्रदेश कार्यालय व वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दे दी है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि विमलदेव राय ने एक नवम्बर 10 को जदयू कार्यकत्र्ताओं ज्ञानसक कुमार, कर्पूरी ठाकुर, शंभू सिंह, अजय चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार कर कहा कि वे जिलाध्यक्ष को बीच चौराहे पर पीटेंगे। विमलदेव राय ने मोबाइल नं 963113483 से संपर्क कर कहा कि मेरे निष्कासन की अनुशंसा पत्र वापस ले लो अन्यथा जान मार देंगे। नवगछिया थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कानून संगत कार्रवाई की जाएगी। इधर निष्कासित राज्य परिषद सदस्य विमलदेव राय ने कहा कि सभी बाते बकबास है और लोकप्रियता हासिल करने के लिए मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। वे जदयू के जमीनी कार्यकत्र्ता हैं और सभी बातों से वे प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे।