नवगछिया। अन्नकूट पर्व के मौके पर शनिवार को नवगछिया स्थित विभिन्न मंदिरों में छप्पन प्रकार के भोजन से भगवान को भोग लगाया गया। कहीं कहीं छप्पन से भी अधिक किस्म के भोजन बनाये गए। इस दौरान घाट ठाकुरवाडी एवं गरीब दास ठाकुरवाडी के अलावे अन्य मंदिर में आए लोगों को प्रसाद खिलाया गया एवं वितरित भी किया गया।