नवगछिया । कार्तिक मास की अमवस्या को मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व दीपावली काफी हर्षोल्लास के साथ शनिवार को संपन्न हो गया । इस मौके पर गंगापार के हर गांव एवं शहर के सभी घर तथा दुकानों की सफाई पश्चात रंग-रोगन किया गया साथ ही कई प्रकार से घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाया भी गया। शुक्रवार की शाम दीपों की टिमटिमाती पंक्तियां केला के पेड़ों के बीच काफी मोहक छटा बिखेर रही थी। जिसे नवगछिया शहर के आसपास के गांव के लोगों ने भी निहार कर लुत्फ उठाया। जहां जगह-जगह रंग बिरंगे पटाखों की भी धूम मची थी। हर्षोल्लास में कोई खलल नहीं पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी चौकसी देखी गई। इस दौरान नवगछिया शहर के प्राय: दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान तो सजाया ही। इसके साथ साथ शाम में नए नए वस्त्र पहन कर एक दूसरे को शुभ दीपावली की शुभकामनाएं भी देते देखे गए तथा बड़े बुजुर्गो से आर्शीवाद भी ग्रहण किया एवं पकवान खाया।