विजय घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर साध्वी माता ज्ञानेश्वरी की तपस्या जारी है। गिरनार, गुजरात की साध्वी अपनी तपस्या के दौरान मौन व्रत धारण कर रखी है। इस दौरान वह न तो किसी से बात करती है और न ही किसी को देखती है। मानव सेवाश्रम, मुक्त नगर ढोलबज्जा में जारी तपस्या को देखने आस-पास के काफी लोग आ रहे हैं। उपरोक्त जानकारी कोसी के विजय घाट पुल निर्माण एवं बिहार विकास रिलीफ ट्रस्ट के संरक्षक सह अध्यक्ष संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि यह तपस्या पूर्व घोषित कार्यक्रम के संशोधित कार्यक्रम के आधार पर प्रारंभ है। सध्वी माता ज्ञानेश्वरी कल्याण के लिए हरिद्वार में भी कठोर तप कर चुकी है।