ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया निशान उठा भागलपुर पहुंचे खाटू श्याम भक्त, किया 201 निशान अर्पित

नवगछिया निशान उठा भागलपुर पहुंचे खाटू श्याम भक्त, किया 201 निशान अर्पित
राजेश कानोड़िया, नवगछिया/ भागलपुर। फागुन एकादशी के मौके पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा सोमवार को श्री श्याम फाल्गुणोत्सव विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जो नवगछिया  मारवाड़ी विवाह भवन से 201 श्याम भक्तों द्वारा हाथों मे खाटू वाले श्याम का निशान लेकर श्याम के भजनो पर झुमते नाचते निकाली गई। नवगछिया से निशान उठाकर मंदरौजा स्थित श्याम मन्दिर मे बावा श्याम को निशान अर्पित किया गया और पुजा अर्जना के बाद सभी ने देवी बाबु धर्मशाला मे प्रसाद ग्रहन किया। 
इसके पुर्व रविवार को  मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर मंदरोजा भागलपुर के लिए सुबह 8:00 बजे प्रस्थान हुई। इस निशान शोभा यात्रा मे  नवगछिया के अलावा कुर्सेला, खगड़िया, फारबिसगंज के श्याम प्रेमी भी साथ साथ चल रहे थे। इस निशान शोभा यात्रा में श्याम के भक्तों पर नगर वासियों के द्वारा फूलों की बारिश कि गई एवं रास्ते मे जगह-जगह विभिन्न संस्थान द्वारा कैंप लगाकर भक्तों की सेवा की गई। फूड प्लाजा मे श्याम दीवाने, होटल वैभव मे बाबा का हुक्म, साहु परवत्ता के साहु स्टेट द्वारा कोल्ड स्टोरेज में, सोहन केडिया द्वारा चलंत, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ विष्णु खेतान द्वारा भागलपुर जीरो माइल के पास चाणक्य विहार कॉलोनी में एवं भागलपुर देवी बाबू धर्मशाला में व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लगे हुए थे एवं स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग था।