ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगरह के मुखिया भरत लाल पासवान ने बदलाव के बयार में मात्र 46 मतों से जीत कर लगा डाली हैट्रिक

नगरह के मुखिया भरत लाल पासवान ने बदलाव के बयार में मात्र 46 मतों से जीत कर लगा डाली हैट्रिक
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत 3 नवंबर को हुए पंचायत चुनाव की मतगणना 13 नवंबर शनिवार को संपन्न हुई। इस दौरान प्रखंड की दसों पंचायत की मतगणना के क्रम में नगरह पंचायत के मुखिया ही सर्वश्रेष्ठ मुखिया साबित हुए। जिन्होंने इस बदलाव की बयार में भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभय कुमार झा को मात्र 46 मतों से पराजित कर हैट्रिक लगा डाली। 

बता दें कि इस पंचायत से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें से भरत लाल पासवान ने 1094 मत लाकर जीत हासिल की। वहीं अभय कुमार झा को 1048 मत प्राप्त होने पर भी हार का सामना करना पड़ा। जबकि पंकज कुमार सिंह को 444 तो अंजली देवी को 333 और जय नारायण पासवान को 115 मत मिले। इधर नवीन कुमार सिंह को 88 और पिंटू मंडल को 37 तथा भवानी देवी को 35 एवं प्रदीप हरिजन को 23 मतों से संतोष करना पड़ा।
नगरह के मुखिया भरत लाल पासवान ने पंचायत के लोगों की दिनरात सेवा को ही अपनी जीत की राज बताया। उन्होंने पंचायत की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने मेरी सेवा से प्रेरित होकर पुनः सेवा का मौका दिया है, यह उनका आभार है। मैं पहले की तरह ही हर जनता की सेवा में लगा रहूंगा।