राजेश कानोडिया, नवगछिया। बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच नवगछिया के द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता को न्याय देने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। केंडल मार्च नवगछिया एनएच 31 स्थित एसपी कोठी से चलकर नवगछिया शहर के वैशाली चौक पर आकर संपन्न हुई। अखिलेश रमण के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। अखिलेश रमण ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस की बलात्कार पीड़िता दलित लड़की का दिल्ली में निधन हो गया है। पन्द्रह दिनों तक जीवन के लिए वह लड़ती रही और अंतत: उसकी मौत हो गई। सवाल भारतीय समाज के लिए भी है जिसकी संवेदना जाति के घेरे में कैद है, दलितों के साथ अन्याय- उत्पीडन पर कमोबेश चुप्पी रहती है। सभा का संचालन सुबोध कुमार ने किया। मौके पर ब्रजेश कुमार, चंदन पासवान, रामजी दास, नसीब राम, संतोष पासवान, गुड्डू कुमार, सोनू गौरव, संजय सुमन, सकलदेव सहित अन्य मौजूद थे।