ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव ने किया ततमा टोली में पीसीसी सड़क और यात्री शेड का शिलान्यास


नवगछिया। रंगरा प्रखंड प्रमुख सह राजद नेता संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने ग्राम पंचायत रंगरा के ततमा टोली में पीसीसी सड़क और यात्री शेड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप प्रमुख प्रवीण कुमार पंकज उर्फ पवन यादव, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर सिंह, संजय यादव, समाजसेवी बंटी ठाकुर, रंजीत मंडल, शंकर शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।