ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवगछिया की नियमित जांच हुई संपन्न, जांच दल ने की तारीफ


राजेश कानोडिया, नवगछिया। नवगछिया के मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021-23 के एफिलिएशन के लिए नियमित जांच संपन्न हो गई। यह जानकारी अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक राजीव रंजन ने देते हुए बताया कि इस जांच के दौरान जांच दल के सदस्यों ने कॉलेज की लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेक्शन और संगीत सेक्शन तथा आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेने के बाद उसकी तारीफ करते हुए नियमित रूप से हो रहे पठन-पाठन कार्य की प्रशंसा की। साथ ही साथ सभी फैकल्टी सदस्यों से विस्तृत परिचर्चा करने के बाद उनके ज्ञान और समर्पण की तारीफ भी की। 
जांच दल के सदस्यों ने एनएच किनारे कॉलेज होने की भी प्रशंसा करते हुए संतोष जाहिर किया कि छात्र छात्राओं को इससे पठन पाठन के लिए कॉलेज आने जाने में काफी आसानी होगी। इस जांच दल में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कई विषयों के डीन, सीनेट सदस्य एवं सिंडिकेट सदस्य तथा कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस शामिल थे। मौके पर कॉलेज के चेयरमैन राजीव रंजन व अध्यक्ष नीलम देवी तथा सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।