ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह गिरफ्तार, छोटू सिंह की हत्या का था आरोप

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह को रविवार की शाम नवगछिया पुलिस ने उनके पकरा गांव के समीप से ही गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटा सिंह पर पकरा गांव के ही छोटू सिंह उर्फ देवपूजन सिंह भारती की हत्या का आरोप था। जिसकी 6 फरवरी को एनएच 31से पकरा मोड़ के समीप सरे शाम और सरे आम गोलियां मारकर हत्या हुई थी। इसी मामले में पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी हुई है। वहीं इस मामले में इससे पहले दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। 

बताते चलें कि इससे पहले भी पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह स्थानीय राजद के बाहुबली नेता विनोद यादव हत्याकांड में भी जेल जा चुके हैं। इसके अलावा भी कई तरह के आरोप पहले भी लगे हैं।