नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत एनएच 31 पर खरीक चौक के समीप बीती रात चौदह चक्का ट्रक से एक मिनी ट्रक को कड़ी ठोकर लग गई। जिसके फलस्वरूप मिनी ट्रक के चालक और खलासी सहित इस पर सवार एक महिला और एक पुरूष कुल चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल भी जुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही खरीक पुलिस ने चारों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की सुबह अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचा दिया।
एनएच 31 पर खरीक चौक स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट के पास हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। जिसमें गुंजन कुमार 30, पिता श्रीकांत प्रसाद, गुमली, हिलसा, नालंदा का चालक है। दूसरा सुनील प्रसाद 32, सहचालक है। इस वाहन पर सवार थे गोपाल पांडे 32, पिता जलेश्वर पांडे, कुण्डवार, रांची के। उनके साथ थी उनकी पत्नी उषा देवी 29 पति गोपाल पांडे। ये पति पत्नी झारखंड से साइकिल से नवगछिया तक आने के बाद इस ट्रक पर पटना जाने के लिए चढ़े थे। जिसके खरीक चौक पहुंचते ही सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में उमा शंकर यादव, चंद्रभूषण राय, बाबू नंद कुमार और अर्जुन राय सभी छपरा जिले के बताए गए।