ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मातृ दिवस पर आज की शाम होगी बाबा श्याम के नाम: श्याम दीवाने


नव-बिहार समाचार, भागलपुर। मातृ दिवस के मौके पर आज रविवार की शाम होगी बाबा श्याम के नाम। लॉकडाउन के दौरान जयपुर निवासी बाबा श्याम की दिवानी सुगंधा अग्रवाल द्वारा माता के आशीर्वाद और बाबा श्याम की कृपा से ऑनलाइन भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें नृत्य नाटिका और भजनों के द्वारा बाबा को दिल से रिझाया जाएगा। इस दौरान करमा बाई को खीचड़ो, कृष्ण लीला सहित नवगछिया में बाबा का मंदिर निर्माण के लिए अरदास कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
उपरोक्त जानकारी श्याम दिवाने (नवगछिया) के सक्रिय सदस्य केशव सर्राफ ने देते हुए बताया कि ऑनलाइन फेसबुक के श्याम दिवाने पेज पर लाइव कार्यक्रम के तहत शाम 4:30 बजे से ये कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा। जहां सभी श्याम दिवाने और श्याम प्रेमी भक्तजन मधुर भजनों का आनंद लेंगे।