नव-बिहार समाचार। रोजी रोटी की तलाश में अपने घर द्वार छोड़कर बिहार से बाहर देश भर में गए लाखों की संख्या में बिहारी मजदूर देश में अचानक से जारी लॉकडाउन में जगह जगह फंसे पड़े हैं। उनके सामने वहां भी वही रोजी रोटी के साथ साथ जीने और मरने की भीषण समस्या पैदा हो गई है। इस परिस्थिति को झेलने में असक्षम मजदूर वापस बिहार आने को बेताब हैं। जिन्हें भारत सरकार की मदद से वापस लाने का सिलसिला जारी भी हो चुका है।
इस क्रम में अब तक जहां लगभग एक सौ ट्रेनों से बिहारी मजदूर बिहार वापस भी लाये जा चुके हैं। वहीं अब भी काफी संख्या में बिहारी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। जिन्हें बिहार लाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज भी बिहार में 19 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हजारों की संख्या में बिहारी मजदूर बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान आज बिहार में निम्नलिखित स्टेशनों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी। जहां प्रशासन को इसकी जानकारी पहले से ही दे दी गई है। वहां प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी, मेडिकल जांच होगी, नास्ता पानी की व्यवस्था होगी, उन्हें मास्क मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके गृह जिले या गृह प्रखंड तक वाहनों से भेज दिया जायेगा।
यह है आज बिहार आने वाली ट्रेनों की सूची
Total 19 Shramik Special trains reaching Bihar on 12/05/2020.👇
01 Araria at 12.30 hrs from Rewari
02 Danapur at 07.00 hrs. from Malur
03 Muzaffarpur at 12.25 hrs. from Umbala
04 Samastipur at 15.30 hrs from Kota
05 Sitamarhi at 07.50 hrs. from Ludhiana
06 Supoul at 17.30 hrs. from Patiala
07 Muzaffarpur at 10.00 hrs. from Tiruppur
08 Chhapra at 04.30 hrs from Jalandhar city
09 Khagaria at 16.30 hrs from Mangalore
10 Motihari at 10.30 hrs from Nellore
11 Gaya at 06.00 hrs from Bibinagar
12 Gaya at 17.00 hrs from Coimbatore
13 Barauni at 08.30 hrs from Kovvuru
14 Saharsa at 15.05 hrs from LTT
15 katihar at 14.35 hrs from Ankleawar
16 Kishanganj at 16.00 hrs from Chandigarh
17 Darbhanga at 11.15 hrs from Nagpur
18 Bhagalpur at 22.05 hrs from LTT
19 Barauni at 11.00 hrs from Agra Cantt