ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुशखबरी: जिंदगी की जंग जीत नवगछिया का कोरोना पॉजिटिव पहुंचा घर, अब होम कोरेंटाइन में


नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। वैश्विक महामारी की चपेट में आये नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव मरीज विजय केजरीवाल की रविवार को दूसरी बार भी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल से रविवार की रात रिलीज करते हुए उनके घर नवगछिया भेज दिया गया। जहां अब उन्हें चौदह दिन तक होम कोरेंटाइन में रहना होगा। जिंदगी की एक बड़ी जंग जीत कर उनके घर पहुंचते ही सभी परिजनों के बीच काफी खुशी का माहौल बन गया। 
नवगछिया के उक्त मरीज विजय केजरीवाल के कोरोना की जंग जीत कर सकुशल घर वापस आने पर एक तरफ जहां पूरे नवगछिया नगर में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं दूसरी तरफ आम लोगों ने भी अब राहत की सांस ली है। उन्हें भी अब भरोसा हो गया है कि हम भी घरों में नजरबंद हैं। उससे अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। भले ही लॉक डाउन का पालन किया जाएगा, लेकिन पूरे नगर को सील से मुक्ति मिल जाएगी।