नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। उस जगह से 3 किलोमीटर के दायरे को सील करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन स्तर से सील करने के स्थल को भी चिन्हित कर लिया गया है। देर रात से ही प्रशासन द्वारा सील किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने कहा कि सील किए गए तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कोरनटाइन जोन घोषित कर दिया गया है। उस क्षेत्र में आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सील किए गए क्षेत्र में कोई भी प्रतिष्ठान या दुकान नहीं खुलेंगी। एसडीओ ने सभी लोगों को घर में रहने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा कि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में घर से निकल बाहर निकलने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर रात प्रशासन द्वार कोरनटाइन एरिया को सील किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।