नवगछिया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवगछिया शहर के कोरनटाइन जॉन में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद प्रशासन स्तर से स्वास्थ्य टीम के द्वारा चिन्हित किए गए लोगों का ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। मंगलवार को इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नो लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए लिया गया है। जिन संदिग्ध लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए लिया गया है उनमें नवगछिया के चार, गोपालपुर के दो एवं बिहपुर प्रखंड के तीन लोगों शामिल हैं।
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को नो लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही पूर्व में जिन लोगों का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था उनमें से जो भी रिपोर्ट आयी है सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। 14 लोगों की रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अबतक 70 लोगों की जांच की गई है। जिसमें 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 23 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बांकी है। रिपोर्ट पूरी आने के बाद ही नगर को सील से मुक्ति मिल सकेगी।