ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में मिले 27 नये मरीजों के साथ ही कुल मरीजों की संख्या हो गई 170



नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों आंकड़े पल-पल बदल रहे हैं। ताजा ख़बर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बिहार में 170 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। गुरुवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह

एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का एक रिकॉर्ड है। पटना के खाजपुरा में 8, कैमूर में 8, मुंगेर में 4, रोहतास में 6 और सीवान में एक पॉजिटिव मामला मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने ट्वीट कर बताया है कि ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार में 170 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें जिलों की स्थिति इस प्रकार से है-

नालंदा 31, मुंगेर 31, सीवान 30, पटना 24, बेगूसराय 9, कैमूर 8, बक्सर 8, रोहतास 7, गया 5, भागलपुर 5, गोपालगंज 3, नवादा 3, सारण 1, लखीसराय 1, वैशाली 1, भोजपुर 1, पूर्वी चंपारण 1 और बांका 1