ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुंगेर में एक से 23 व्यक्ति हुए संक्रमित



पटना: मुंगेर में जमात में शामिल हुए एक व्यक्ति से 23 लोग संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना का जमात कनेक्शन फिर सामने आया है। इसको लेकर अब राज्य में राजनीति गर्म हो गई है। सत्ता और विपक्ष दोनों की ओर से कहा जा रहा है कि संक्रमण को छुपाएं नहीं, लक्षण हो, तो जांच कराएं। लेकिन इसके बाद भी, जमात से जुड़े लोग सामने नहीं आ रहे हैं। यह एक चिंता की बात है।

दरअसल, जमात के नालंदा में हुए सम्मेलन का भी खुलासा होने के बाद से, लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुरू में बिहार में जमात से जुड़े मामले सामने नहीं आए थे, लेकिन जब नवादा में जमाती से जुड़ा मामला कोरोना पॉजिटिव आया, तो और मामले भी सामने आने लगे। मुंगेर में एक जमाती की वजह से 23 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी के साथ जेडीयू के नेता भी अब मुखर होकर बोलने लगे हैं।

मंत्री जय कुमार सिंह का कहना है कि चाहे जमात से जुड़ा व्यक्ति हो या कोई और सबको नियम-कानून का पालन करना चाहिए। वहीं, सत्तापक्ष की तरह विपक्ष की ओर से भी जमातियों की जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि, आरजेडी और कांग्रेस अपनी दल की लाइन के हिसाब से जांच की मांग कर रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के लिए कुछ लोगों को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। सीएम कह रहे हैं कि कुछ लोगों की वजह से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं।