ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रवासी बिहारियों को लाने सुशील मोदी ने की स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, बिहार सरकार ने किये 19 नोडल अधिकारी तैनात



नव-बिहार समाचार। केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद से बिहार के प्रवासी मजदूरों और छात्र-छात्राओं को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां एक ओर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए 19 नोडल अफसरों की भी तैनाती कर दी है। इनमें अधिकांश आइएएस और आइपीएस अधिकारी शामिल है।

बुधवार को डिप्टी सीएम ने यह कहकर बिहार के बाहर फंसे लोगों को लाने से हाथ खड़े कर दिए थे कि बिहार के पास इतने संसाधन नहीं हैं। केंद्र सरकार ने बसों से फंसे लोगों को ले जाने को कहा था। इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना था। जब डिप्टी सीएम से पूछा गया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।


उन्होंने कहा कि ट्रेन तो चल नहीं रहे हैं, ऐसे में बिहार के पास कहां इतना संसाधन है कि बाहर फंसे छात्र-छात्राओं या मजदूरों को लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्यों की ही जिम्मेदारी बिहार भिजवाने की होगी। बाद में उन्होंने सफाई दी कि दोनों राज्य मिलकर इसपर विचार करेंगे। अब गुरूवार को मोदी ने ट्वीट कर केंद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि बिहार से बाहर फंसे छात्र-छात्राओं, मजदूर, पर्यटक, श्रद्धालु आदि को वहां से लाया जा सके।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर बिहार के बाहर फंसे लोगों को लाना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार को स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने ट्वीट कर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग भी की है। अब देखना है कि सुशील मोदी की मांग पर केंद्र क्या निर्णय लेता है। उधर, बिहार सरकार ने भी विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए 19 नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी है। 

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए पलका सहनी और शैलेंद्र कुमार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लिए शैलेंद्र कुमार, पंजाब के लिए मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरियाणा के लिए दिवेश सेहरा, राजस्थान के लिए प्रेम सिंह मीणा, गुजरात के लिए बी कार्तिकेय, उत्तराखंड के लिए विनोद सिंह गुंजियाल को नोडल अफसर बनाया गया है। इसी प्रकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए राम चंद्र टूडू, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए के सेंथिल कुमार, कर्नाटक के लिए प्रतिमा एस. वर्मा, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आदेश तितरमारे, केरला के लिए सफीना एन, उत्तर प्रदेश के लिए विनोद सिंह गुंजियाल और अनिमेष पराशर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मयंक बरबड़े, ओडिशा के लिए अनिरुद्ध कुमार, झारखंड के लिए चंद्रशेखर, पश्चिम बंगाल के लिए आइपीएस अफसर किम को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। इसके आलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और सिक्किम के लिए आनंद शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

प्रवासी मजदूरों और बिहारियों को लाने के लिए बनाए गए नोडल अफसर

  • दिल्ली और हिमाचल प्रदेश- पलका सहनी और शैलेंद्र कुमार
    जम्मू कश्मीर, लद्दाख- शैलेंद्र कुमार
    पंजाब- मानवजीत सिंह ढिल्लो
    हरियाणा- दिवेश सेहरा
    राजस्थान-  प्रेम सिंह मीणा
    गुजरात- बी. कार्तिकेय
    उत्तराखंड- विनोद सिंह गुंजियाल
    उत्तर प्रदेश- विनोद सिंह गुंजियाल और अनिमेष पराशर
    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़- मयंक बरबड़े
    उड़ीसा- अनिरुद्ध कुमार
    झारखंड- चंद्रशेखर
    पश्चिम बंगाल- किम
    असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम- आनंद शर्मा
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना- रामचंद्र टूडू
    तमिलनाडु और पांडिचेरी- के.सेंथिल कुमार
    कर्नाटक- प्रतिमा एस. वर्मा
    महाराष्ट्र और गोवा- आदेश तितरमारे
    केरल- सफीना एन.