नव-बिहार समाचार। जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अमरदीप ने रवि कुमार को दल के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठता और समर्पण को देखते हुए लगातार दूसरी बार नवगछिया मीडिया सेल जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। ज्ञात हो कि पिछले कार्यकाल में रवि कुमार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा सर्वश्रेष्ठ जिला संयोजक का सम्मान भी मिला था।
इस मौके पर रवि कुमार ने शीर्ष नेतृत्व और नवगछिया जदयू की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पद नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपने पिछले कार्यकाल के काम का श्रेय अपनी पूरी टीम को देता हूँ। पहले से बेहतर काम करने के लिए हम उत्साहित हैं। हमारी जिला कार्यसमिति व प्रखंड संयोजकों की घोषणा बहुत जल्द होगी। उन्हें पुनः जिला संयोजक बनने पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद् सदस्य बुलंजी चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, छात्र जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, महिला जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, शिवशंकर चौधरी, हिमांशु भगत, राजकुमार भगत, फैयाज आलम, सुरज पोद्दार, रूपक पटेल, प्रिंस कुमार, दिलीप कुमार, दिलखुश कुमार, मुरारी लाल, रूकेश दास व अन्य ने बधाई दी है।