नव-बिहार समाचार, नवगछिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम महोत्सव 1 जनवरी 2020 बुधवार एवं 2 जनवरी 2020 गुरुवार को बाल भारती स्कूल (गौशाला रोड) नवगछिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें बाहर से आए हुए कलाकार श्रीयुत् संजू शर्मा {कोलकाता }, श्री मनोज मिश्रा {मुंबई}, श्री सौरभ शर्मा{ जयपुर}, श्री राज पारिक {कोलकाता}, श्री अभिषेक दिक्षित {कटिहार }, श्री शिव तुलस्यान {खगड़िया}, श्री रवि शर्मा{ सहरसा), एंजल डांस ग्रुप (कोलकाता) और बबलू म्यूजिक ग्रुप (कोलकाता) द्वारा भजनों की गंगा बहेगी।
इस दौरान 1 जनवरी 2020 बुधवार को दिन में 11:30 बजे से जोत प्रारंभ होगी उसके बाद 1:00 बजे से डांडिया महारास के साथ छप्पन भोग लगेगा। इसका मुख्य आकर्षण आलौकिक दरवार बाबा का सिंगार एवं महारास राजस्थानी परिवेश में डांडिया का कार्यक्रम होगा। आलौकिक दरबार एवं बाबा का सिंगार करने के लिए सिलीगुड़ी एवं कोलकाता से कलाकार आ रहे हैं एवं पंडाल की रूपरेखा बिहार टेंट मोहम्मद इम्तियाज के द्वारा किया जा रहा है।
बताते चले कि यह महोत्सव हर साल 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को किया जाता रहा है, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम 1 जनवरी एवं 2 जनवरी को किया जा रहा है।इस महोत्सव में भाग लेने के लिए भारी संख्या में बिहार से बहार के श्याम भक्त भी शामिल हो रहे हैं।
इस प्रेस वार्ता में संस्थापक संतोष यादुका मनोज चौधरी, शंभु रुंगटा, अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव रूपेश रुंगटा, उप सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष संदीप चिरानिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया एवं केशव, मानस, केशव उदयपुरिया, सुजल वर्मा, विनय केजरीवाल और राज सर्राफ इत्यादि लोग मौजूद थे।