नवगछिया (भागलपुर)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजों के तहत नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में भी सम्पन्न हुए शांतिपूर्ण चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया।
यहां सम्पन्न हुए चुनाव की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर लवली कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर प्रतिमा कुमारी, सचिव पद पर आकांक्षा चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर निशा कुमारी और काउंसिल सदस्यों के लिए नेहा कुमारी और आरती कुमारी तथा तबस्सुम खातून 1 को विजयी घोषित किया गया।
कालेज प्रशासन द्वारा जारी मतगणना रिपोर्ट के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए लवली कुमारी को 176 और उसकी प्रतिद्वंद्वी प्रीति कुमारी को 134 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा कुमारी को 185 और सोनी कुमारी को 136 मत मिले। वहीं सचिव पद के लिए आकांक्षा चौधरी को 234 और डेजी कुमारी को 179 तथा संयुक्त सचिव के लिए निशा कुमारी को 219 और गुंजन कुमारी को 186 एवं कोषाध्यक्ष के लिए मौसम कुमारी को 170 और सीमा कुमारी को 157 मत मिले। इसके अलावा काउंसिल सदस्य के लिए नेहा कुमारी को 87, आरती कुमारी को 80 और तबस्सुम खातून को 79 मत प्राप्त हुए। मौके पर मौजूद सभी छात्राओं ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी है तथा शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।
