नवगछिया/संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा दो दिवसीय बालक बालिका जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजेंद्र कलोनी स्थित मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय टीम, जेपी कालेज नारायणपुर टीम, श्री श्याम कोचिंग टीम, सबौर कालेज सबौर टीम, राजेंद्र कलोनी टीम, श्रीपुर बालक टीम, मकन्दपुर टीम उत्सव कल्ब टीम तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बालिका टीम एवं सबौर कालेज सबौर बालिका टीम ने लीग मैच में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन नवगछिया इकाई के नगर उपाध्यक्ष भास्कर सर, अरविंद सर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बंटी यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, बाल भारती विधालय के प्रशासक डीपी सर, महिला कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी महंत नवल किशोर दास, जिला महामंत्री राकेश चौधरी, पुर्व जिलाध्यक्ष नरेश साह, छात्र जदयू के पंकज जी, दीपक शर्मा, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश कुमार ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। नगर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय के गतिविधियों के साथ साथ समाजिक कार्य में भी समाज के बीच इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिसाल कायम की है। भाजयूमो के प्रदेश मंत्री बंटी यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रो को आगे बढ़ाने का तत्पर रहती है और इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से खिलाड़ी को अपने प्रतिभा निखारने के लिए एक सुनहरा मौका अभाविप के द्वारा दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि कबड्डी हमारे गांव से जुड़े हुए है, खेल मंत्रालय इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है। इस खेल का गांव गांव तक जुडाव होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी का लगाव रहे। भाजयूमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा यह सहारणीय प्रयास है। जिससे खिलाड़ी को आगे बढने में प्रोत्साहन मिलेगा। वही अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि पुन कल दिन के ग्यारह बजे से सेमीफाइनल खेला जाएगा और उसके बाद फाइनल मुकाबला होगा बालक बालिका दोनों टीमों का। वही मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया नगर मंत्री राहुल राज पाल विक्रम नविन गुरुदेव, नितिश, महिला कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी, स्मृति सिंह आदि कार्यकर्ता मैच को सफल बनाने में लगे हुए थे। मैंच में अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार लाइनमैन की भुमिका में शिव कुमार, पियूष कुमार टुसी कुमारी थे।