ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार के नवगछिया में तीन अति दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार कर की गयी हत्या

राजेश कानोडिया (नव-बिहार न्यूज नेटवर्क) नवगछिया। बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के तेतरी गांव में झारखंड के छह शिकारियों द्वारा तीन दुर्लभ वन्य जीवों का शिकार कर उसकी
हत्या कर दी गयी।
ग्रामीणों की सक्रियता से उक्त दुर्लभ वन्य जीवों के हत्यारे सभी छह शिकारियों को वन्य जीवों के शिकार व हत्या के आरोप में वन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी शिकारी साहिबगंज जिला क्षेत्र के थे। जिन्होंने नवगछिया के तेतरी गांव के समीप कलबलिया धार और ईंट भट्ठा के आसपास से तीन अति दुर्लभ वन्य जीव साही का शिकार किया था। इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर अगली कार्रवाई कर रहे थे, इसी बीच ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़े गए।
बताते चलें कि पृथ्वी पर विलुप्तप्राय स्तनधारी वन्य जीव है साही। जिसके पैर काफी छोटे और शरीर पर बालों की जगह एक खास तरह के मोटे मोटे और लंबे लंबे कांटे होते हैं। इस वन्य जीव के ये लंबे और मोटे बाल साही कांटा के नाम से बाजार की खास दुकान में अच्छी कीमत में ही बिकता है। जो तांत्रिक क्रिया में खास काम आता है।
जानकारों के अनुसार एक साही कांटा किसी भी घर मे रख दिया जाता है तो उस घर मे हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। मान्यता तो ये भी है कि अगर साही का कांटा दही की नाद के नीचे रख दिया जाय तो उस घर मे अनाज की कमी नहीं होती है।