ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लगातार जारी है स्वच्छता जागरूकता अभियान

नवगछिया में आज क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया ग्रुप के कर्मठ युवाओं द्वारा महाराज जी चौक से हरी महाराज ठाकुरबाड़ी नोनिया पट्टी कुम्हार पट्टी और कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के रास्ते गजाधर भगत रोड काली मंदिर रोड मसाला गली दुर्गा मंदिर रोड और हडिया पट्टी तथा पुराना टेलीफोन भवन रोड में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान में वार्ड पार्षद सोनी इकराम और भानु महतो के अलावा कोचिंग संचालक शरद कुमार शम्भू शरण सतीश झा राकेश गुप्ता दीपक गुप्ता और मुकेश गुप्ता ने अपने विद्यार्थियों के साथ पूरा सहयोग किया।
मौके पर इन कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक साथ नारा दिया- हम न गन्दगी करेंगे और न किसी को गन्दगी करने देंगे।
इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के युवाओं के साथ शामिल नवगछिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कृष्ण देव यादव ने सभी कर्मठ युवा सदस्यों को धन्यवाद दिया।